भारत

मौत का LIVE वीडियो: तीन लड़कों को कार ने रौंदा, मंजर देख कांपी लोगों की रूह

jantaserishta.com
6 Oct 2024 3:49 PM IST
मौत का LIVE वीडियो: तीन लड़कों को कार ने रौंदा, मंजर देख कांपी लोगों की रूह
x
देखें वीडियो.
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे. सीसीटीवी के मुताबिक सड़क के किनारे बैठे तीन लड़कों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा था. जिससे एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दो की हालत गंभीर है. घटना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर पाल गेस्ट हाउस के निकट की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक तीन लड़के रोज की तरह दौड़ने के लिए गए थे. तीनों दौड़ने के बाद थक गए थे. जिसके चलते सड़क के किनारे तीनों बैठ गए थे. इस दौरान आराम करते हुए वो आपस में बात भी कर रहे थे. लेकिन इसी बीच एक तेज रफ्तार कार आई और तीनों को कुचलते हुए निकल गई. जिससे एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस दौरान सड़क के दूसरी तरफ मौजूद लोगों की जब नजर पड़ी तो तुरंत भागकर गए, लेकिन तब तक कार सवार भाग चुका था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल दोनों लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही कार को बरामद किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story