भारत

मौत का LIVE वीडियो, रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले शख्स की हार्ट अटैक से मौत

jantaserishta.com
6 Oct 2024 10:22 AM IST
मौत का LIVE वीडियो, रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले शख्स की हार्ट अटैक से मौत
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके में नवरात्रि के अवसर पर रामलीला का मंचन हो रहा था. इसमें भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे. सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुशील कौशिक भगवान राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं. इस दौरान रामलीला में भगवान राम किसी से प्रार्थना कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके दिल में दर्द उठता है और वो अपने हाथ दिल पर रख लेते हैं. अचानक वो मंच से पीछे चले जाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story