भारत

मौत का LIVE वीडियो, लड़का पहुंचा था डॉक्टर को दिखाने, मंजर देख सोच में पड़ जाएंगे

jantaserishta.com
4 Sept 2024 10:13 AM IST
मौत का LIVE वीडियो, लड़का पहुंचा था डॉक्टर को दिखाने, मंजर देख सोच में पड़ जाएंगे
x
देखें वीडियो.
अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल, 24 साल का एक लड़का सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। वह डॉक्टर के घर के सामने बेंच पर बैठ कर इंतजार कर रहा था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। वह बेंच से नीचे गिर गया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। लड़के की पहचान शाहरुख मिर्जा के रूप में हुई है।
सामने आए 18 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बेंच पर बैठकर इंतजार कर रहा है। अचानक वह अपने दोनों हाथ पैर पर रखता है। और कुछ ही सेकंड में पास रखे दूसरे बेंच पर गिर जाता है। उसका सिर जोर से बेंच से टकराता है। उसे गिरता देख आसपास के लोग उसे उठाने दौड़ते हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक को घबराहट की समस्या था। वह मंगलवार को सिविल अस्पताल कैंपस में डॉक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास पर इलाज कराने पहुंचा था।
युवक की मौत पर डॉक्टर पंकज ने बताया कि वह हमारे पास इलाज के लिए आया था। करीब दो मिनट तक बेंच पर बैठा रहा और फिर गिर गया। हम उसे चंदेरी सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी ECG की गई। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे रात में काफी समय से सीने में दर्द हो रहा था। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक शाहरुख मिर्जा की बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। उसे दुकान पर घबराहट और सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। सोमवार तक तबीयत में सुधार न होने के बाद वह खुद ही इलाज कराने के लिए डॉक्टर पंकज गुप्ता के पास पहुंचा था। युवक घर में अकेला ही कमाने वाला था। उसके छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। उसकी एक छोटी बेटी है। पत्नी गर्भवती है।अब उसके परिवार में उसकी मां, छोटा भाई, पत्नी और बेटी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story