भारत

7 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, मंजर देख कांप उठी रूह

jantaserishta.com
16 April 2024 5:43 PM IST
7 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, मंजर देख कांप उठी रूह
x
देखें वीडियो.
पटना: राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया। जब मेट्रो की क्रेन से तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। घटना न्यू बाइपास इलाके में रामलखन पथ पर हुई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के शवों को पीएमसीएच भेजा गया है। ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मदद के लिए राहगीर भी दौड़ पड़े। लेकिन हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही 7 लोगों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों में जिन लोगों की पहचान हुई है। उनमें उपेंद्र कुमार, लक्ष्मण दास, अभिनंदन कुमार, इंद्रजीत कुमार, पिंकी देवी, नेहा प्रियदर्शी ओर रानी कुमारी के रूप में हुई है। मोतिहारी निवासी मुकेश कुमार साहनी घायल हैं। वहीं मरने वालों में पत्नी पिंकी देवी, बेटा अभिनंदन और बेटी रानी कुमारी शामिल है।
पटना में हुए इस दर्दनाक हादसे में मधुबनी जिले के हरलाखी में बेता परसा निवासी इंद्रजीत कुमार दास (26) और उसके ससुर लक्ष्मण दास की मौत हुई। ससुर नेपाल के जनकपुर के रहने वाले थे। दोनों दुकान का सामान लेने दिल्ली गए थे, वहीं से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर इनके घर में मातम छाया हुआ है, परिजन पटना से दोनों के शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
इस हादसे में रोहतास जिले में शिवसागर थाना क्षेत्र के पताढ़ी पंचायत के प्रेमनगर गांव के उपेंद्र कुमार बैठा की भी मौत हुई। वह फेरी पर गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का कार्य करता था। उसे दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। मृतक की पत्नी वर्तमान शिवसागर प्रखंड प्रमुख की बहन है। घटना की सूचना पर गांव से परिवार के सभी सदस्य पटना पहुंचे। प्रेमपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के घर गांव व आसपास के लोग काफी संख्या में जुटे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story