भारत

मौत का LIVE वीडियो...गुटखा बना काल, ट्रैक पर थूकने के लिए झुका, तभी...

jantaserishta.com
26 March 2026 5:57 PM IST
मौत का LIVE वीडियो...गुटखा बना काल, ट्रैक पर थूकने के लिए झुका, तभी...
x
देखें वीडियो.
बाढ़: बिहार की राजधानी पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति प्लेटफॉर्म से ट्रैक की ओर गया था और गुटखा थूकने लगा था. इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार में वंदे भारत एक्सप्रेस आ रही थी. ट्रेन के लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद उसने ध्यान नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया.
दरअसल, यह घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन की है. घटना से जुड़ा जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद व्यक्ति गुटखा खा रहा था, वह ट्रैक की तरह गुटखा थूकने चला गया. ठीक उसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई. ट्रेन का हॉर्न भी बजता रहा, इसके बावजूद उस व्यक्ति ने कोई भी ध्यान नहीं दिया. वह जैसे ही ट्रैक के नजदीक पहुंचा, गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि, रास्ते में उसकी मौत हो गई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. लोग लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ रेलवे सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दे रहे हैं.
रेल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. लोगों से अपील की गई है कि वे रेलवे ट्रैक के पास अनावश्यक रूप से न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म से नीचे उतरना और ट्रैक के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है, खासकर जब हाई-स्पीड ट्रेनें गुजर रही हों.
छोटी-सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है. लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story