भारत

मौत का LIVE वीडियो वायरल, गार्ड निलंबित, जानें हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
23 March 2024 9:33 AM IST
मौत का LIVE वीडियो वायरल, गार्ड निलंबित, जानें हैरान करने वाला मामला
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में 19 साल के युवक ने मेट्रो (Metro) के नीचे आकर जान दे दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु के अट्टीगुप्पे स्टेशन की है. यहां एक शख्स मेट्रो स्टेशन (Bengaluru Metro Station) पर पहुंचा था. काफी देर तक वह वहां खड़ा रहा. जैसे ही मेट्रो आई, वह व्यक्ति ट्रैक पर पहुंचा और पटरी पर लेट गया.
इसके बाद मेट्रो की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मृतक 19 साल का युवक है. इस घटना के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वर्तमान में ट्रेनें केवल मगदी रोड से व्हाइटफील्ड के बीच चल रही हैं. मगदी रोड से चैलघट्टा के बीच कोई सेवा नहीं है. वहीं इस घटना के बाद विस्तृत जांच होने तक सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story