भारत

आवारा कुत्तों का आतंक, एक को मार डाला, देखें नजारा

jantaserishta.com
21 Feb 2023 12:03 PM IST
आवारा कुत्तों का आतंक, एक को मार डाला, देखें नजारा
x
    हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद में चार साल के एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। शहर के बाग अंबरपेट इलाके में रविवार को हुई दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया। इससे पहले कि उसके पिता उसे पास के अस्पताल ले जाते प्रदीप की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली घटना एक कार सर्विसिंग सेंटर में हुई जहां लड़के के पिता गंगाधर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे।
    रविवार को छुट्टी होने के कारण गंगाधर अपनी पत्नी, छह साल की बेटी और बेटे प्रदीप को काम करने की जगह दिखाने ले गए थे। गंगाधर अपनी पत्नी और बेटी को पार्किं ग एरिया के एक केबिन में छोड़ने के बाद अपने बेटे को सर्विस सेंटर ले गए।
    जब गंगाधर एक अन्य चौकीदार के साथ किसी अन्य क्षेत्र में किसी कार्य के लिए निकले तो प्रदीप अपनी बहन के साथ खेलने के लिए पार्किं ग क्षेत्र की ओर चलने लगा। तभी अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जब बच्चा नीचे गिरा, तो वे सभी उस पर टूट पड़े।
    भाई के रोने की आवाज सुनकर लड़की वहां पहुंची और अपने पिता को बुलाने दौड़ी। गंगाधर ने कुत्तों को भगाया और बुरी तरह घायल बेटे को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
    पुलिस के मुताबिक, गंगाधर चार साल पहले रोजी-रोटी के लिए निजामाबाद से हैदराबाद पहुंचे थे और अंबरपेट इलाके में सर्विस सेंटर में चौकीदार के रूप में काम करने लगे थे। परिवार उसी इलाके की एक कॉलोनी में रह रहा था।
    एक साल से भी कम समय में हैदराबाद में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते साल अप्रैल में गोलकुंडा के बड़ा बाजार इलाके में आवारा कुत्तों ने एक दो साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला था, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया था।
    jantaserishta.com

    jantaserishta.com

    भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

      Next Story