भारत

खाना खाते समय तोड़ा दम! मौत का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
18 Feb 2023 3:16 PM IST
खाना खाते समय तोड़ा दम! मौत का LIVE वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

खाना खाते समय अचानक मौत हो गई.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसके अनुसार जिले के मालथौन टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी की खाना खाते-खाते अचानक मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कर्मचारी खाना खाने बैठा हुआ था. कुछ देर बाद अचानक से वह हिला और नीचे लुढ़क गया. टेबल से वह जमीन पर गिरा और तत्काल उसके प्राण—पखेरू उड़ गए. सोशल मीडिया पर मौत का यह लाइव वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
दरअसल, सागर से गुजरे नेशनल हादवे नंबर-44 पर बने मालथौन टोल प्लाजा पर ऊदल यादव गार्ड के पद पर पदस्थ था. ड्यूटी के दौरान खाना खाते समय अचानक मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दोपहर में खाना खाने के लिए वह कमरे में गया था. जब ऊदल को बाहर निकलने में समय हुआ तो टोल पर मौजूद उसके साथी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां देखा गया कि गार्डटेबल के नीचे जमीन पर गिरा पड़ा था, उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. उसे तत्काल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि 52 वर्षीय ऊदल मालथोन का ही निवासी था, जो पिछले 10 साल से इसी टोल प्लाजा पर गार्ड की नौकरी कर रहा था. उसके दो बच्चे भी हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story