भारत

पार्षद की हत्या का LIVE वीडियो वायरल, अपराधियों के हौसले बुलंद

jantaserishta.com
21 Aug 2024 9:33 AM IST
पार्षद की हत्या का LIVE वीडियो वायरल, अपराधियों के हौसले बुलंद
x
देखें वीडियो.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में वार्ड पार्षद पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए बदमाशों ने वार्ड पार्षद को गोली मारी और मौके से फरार हो गए. पंकज राय वार्ड 5 के पार्षद थे. वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे और तभी बदमाशों ने आकर उन्हें गोली मारी.

इसी बीच वह घर में भागे और तभी उनके पीछे बदमाश भी घर में घुसगए और उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारी. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि 3 बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे. पुलिस ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. वार्ड पार्षद की हत्या पर विपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर नीतिश सरकार पर निशाना साधा है और राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
माना जा रहा है कि यह आपसी रंजिश का मामला है. परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पंकज राय की किसी से पुरानी रंजिश थी और इस वजह से उन्होंने 6 महीने पहले उन्होंने सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन थाने की ओर से इस पर सही से कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि, पुलिस ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है और इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story