भारत

बच्चे के अपहरण का LIVE वीडियो, मिर्च पाउडर का इस्तेमाल

jantaserishta.com
24 Sept 2025 6:15 PM IST
बच्चे के अपहरण का LIVE वीडियो, मिर्च पाउडर का इस्तेमाल
x
वीडियो सामने आया.
वेल्लोर: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के गुडीयाथम इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई. घटना उस समय हुई जब वेणु नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने चार साल के बेटे योगेश को स्कूल से लेकर घर आए थे. वेणु अपने घर के गेट पर बेटे के साथ खड़े थे तभी एक सफेद सेडान कार वहां आकर रुकी.
पास के एक प्रतिष्ठान के CCTV कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति हेलमेट और दस्ताने पहने कार से उतरा. उसने धीरे-धीरे वेणु के घर की ओर बढ़कर मिर्च पाउडर का पैकेट खोला और वेणु के चेहरे पर फेंक दिया. अचानक हुए हमले से वेणु की आंखों में जलन होने लगी और इसी दौरान आरोपी ने योगेश को पिता के हाथ से छीन लिया.
वीडियो में आगे दिखता है कि आरोपी बच्चे को लेकर कार में बैठा और फरार हो गया. वेणु ने आंखों में जलन के बावजूद कार का पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही गुडीयाथम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी. पुलिस अपहरणकर्ताओं की पहचान और लोकेशन पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null