भारत

कार चोरी का LIVE वीडियो, घर के बाहर से महज कुछ सेकंड में पार

jantaserishta.com
20 May 2025 11:37 AM IST
कार चोरी का LIVE वीडियो, घर के बाहर से महज कुछ सेकंड में पार
x
वीडियो सामने आया.
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट के मोहल्ला जानियां के पास घर के बाहर खड़ी एक कार को चोरों ने महज 15 सेकंड में ही चोरी कर फरार हो गए. चोरी की इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार घर के बाहर खड़ी है. इस दौरान दो बाइक सवार चोर आते हैं.
इसके बाद एक चोर बाइक से उतरता है और सिर्फ 15 सेकंड के अंदर बाइक का लॉक मास्टर की से खोलता है. फिर कार लेकर फरार हो जाता है. जब चोर लॉक को मास्टर चाबी से खोलता है तो कार का एंटी थेफ्ट अलॉर्म भी बजता है. लेकिन जब तक घर से कोई बाहर आता चोर कार लेकर फरार हो गए. इस घटना ने फरीदकोट में एक बार फिर चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस मामले में कार मालिक मोहल्ला जानियां निवासी अजीत पाल ने बताया कि उसकी कार को उसका एक जानकार इमरजेंसी काम के चलते ले गया था. उसने कार को अपने घर के बाहर ही खड़ा किया था, जहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवक ने कुछ ही सेकंड में चाबी लगाकर कार को चुरा कर ले गए. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दे दी गई है.
इधर, जांच अधिकारी एएसआई इकबाल चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है. लेकिन अधिकांश घरों के कैमरे बंद थे. ये कैमरे ब्लैक आउट के दौरान ही बंद किए गए थे. हालांकि, चोरों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story