भारत

बर्तन दुकान में जा घुसी कार का LIVE VIDEO, 1 ग्राहक घायल

jantaserishta.com
2 Nov 2024 11:42 AM IST
बर्तन दुकान में जा घुसी कार का LIVE VIDEO, 1 ग्राहक घायल
x
वीडियो वायरल हो रहा है.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां के सूरजपुर कस्बे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मेन बाजार में स्थित एक बर्तन की दुकान में जा घुसी, जिससे एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार यानी दिवाली की रात करीब 9 बजे का है, जब एक i10 कार बाजार से होकर गुजर रही थी. तभी स्पीड ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और बाजार में स्थित फुरकान के दुकान में जाकर घुस गई. इस दौरान दुकान में खड़ा एक ग्राहक हादसे का शिकार हो गया. हादसे में घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
दुकानदार के अनुसार, इस हादसे से दुकान में भारी नुकसान हुआ है. दुकान में रखा बर्तन का सामान बिखर गया, जिससे दुकान मालिक को आर्थिक हानि हुई है. घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसे पुलिस ने अपने जांच में शामिल किया है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि गाड़ियों की तेज रफ्तार के चलते रोजाना कई बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया था. दोनों पीड़ित फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी कार ने उन्हें रौंद दिया. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story