भारत

सांड के हमले का LIVE वीडियो, बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

jantaserishta.com
11 Sept 2025 5:16 PM IST
सांड के हमले का LIVE वीडियो, बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना
x
वीडियो सामने आया.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गंभीर घटना सामने आई है. यहां धामपुर थाना क्षेत्र की फूल बाग कॉलोनी में एक सांड ने सड़क पार कर रही वृद्ध महिला पर हमला कर दिया. सांड ने महिला को जमीन पर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.
जानकारी के अनुसार, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आवारा सांड ने महिला पर अचानक हमला कर दिया. महिला को सड़क पर पटक दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. कभी-कभी आवारा सांड तो कभी आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों पर हमला कर देते हैं. बावजूद इसके, पालिका और प्रशासन की ओर से अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. लोग आरोप लगा रहे हैं कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण आमजन की जान खतरे में पड़ रही है.
इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश है. लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि समय रहते आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के ठोस उपाय किए जाएं. फिलहाल, घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story