भारत

बम फेंकने का LIVE वीडियो, दुकान को निशाना बनाया, इलाके में दहशत...

jantaserishta.com
20 March 2025 10:19 AM IST
बम फेंकने का LIVE वीडियो, दुकान को निशाना बनाया, इलाके में दहशत...
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में अराजकतत्वों ने दहशत फैलाने के इरादे से एक बंद दुकान पर लगातार तीन बम फेंके, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. देर रात हुए इस धमाके से स्थानीय लोग सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना शहर के एक जनरल स्टोर की बंद दुकान के पास हुई. यहां दुकान को निशाना बनाते हुए लगातार तीन बम फेंके गए. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार आरोपी दुकान के पास पहुंचते हैं. उनमें से एक बाइक से उतरता है और दुकान पर निशाना साधते हुए बम फेंकता है. जैसे ही दुकान पर धमाका होता है, आरोपी बाइक पर बैठकर तुरंत मौके से फरार हो जाता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बम फेंकने की यह घटना देर रात हुई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है. हालांकि, इस घटना के पीछे आरोपियों की मंशा क्या थी और किन लोगों ने इसे अंजाम दिया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. अराजक घटना को देखते हुए पुलिस सख्ती बरत रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story