भारत

हे भगवान! मोबाइल चार्जिंग के दौरान बैटरी में ब्लास्ट का LIVE वीडियो, घायल हुआ दुकानदार

jantaserishta.com
12 Jan 2025 1:21 PM IST
हे भगवान! मोबाइल चार्जिंग के दौरान बैटरी में ब्लास्ट का LIVE वीडियो, घायल हुआ दुकानदार
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट हो गया. इस दौरान हुए धमाके का वीडियो सामने आया है. बैटरी फटने से दुकानदार घायल हो गया है. धमाके के दौरान दुकानदार मोहसिन की आंख और चेहरे में चोट आई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकानदार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी की शाम बिजनौर जिले के अफजलगढ़ स्थित सवाला गांव में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में ये घटना हुई है. इसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मोबाइल बैटरी चार्जिंग के दौरान फट गई और जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके में दुकान के मालिक मोहसिन घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय डॉक्टर से उपचार दिलाया गया.
दुकानदार मोहसिन अपने ग्राहक के मोबाइल को ठीक करने से पहले उसे चार्ज कर रहा था, तभी अचानक मोबाइल की बैटरी में कुछ गड़बड़ हुई और वह फट गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ. धमाके के कारण बैटरी के टुकड़े और अन्य पार्ट्स दुकानदार के चेहरे और आंख में जा लगे, इससे वह घायल हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के अंदर का सारा माहौल भयावह हो गया.
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद मोहसिन घबराए हुए दिखाई देते हैं. उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो बेहद चौंकाने वाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल बैटरी इतनी भयंकर तरीके से फट सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story