भारत

महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का LIVE वीडियो वायरल, देखकर सिहर गए लोग

jantaserishta.com
21 Sept 2024 9:11 AM IST
महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का LIVE वीडियो वायरल, देखकर सिहर गए लोग
x
बाल खींचकर घसीटते और उन्हें बुरी तरह पीटते हैं.
लखनऊ: लखनऊ के मशहूर लोकबंधु अस्पताल में हाल ही में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ तीमारदार महिला डॉक्टर को बाल खींचकर घसीटते और उन्हें बुरी तरह पीटते हैं.
पेट दर्द के कारण राजाजीपुरम के निवासी 65 वर्षीय राजेश टंडन को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था. अस्पताल में मौजूद जूनियर महिला डॉक्टर ज्योति कृष्णमूर्ति ने मरीज को तुरंत भर्ती कर लिया. इलाज के दौरान, मरीज के साथ आए तीन-चार महिला तीमारदार किसी बात को लेकर भड़क गईं और उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता शुरू कर दी.
महिला डॉक्टर ने इस मामले की जानकारी तुरंत अस्पताल के निदेशक को दी. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई. सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना में साफ दिखाई दे रहा है कि तीमारदार किस तरह डॉक्टर की पिटाई कर रहे हैं.
अस्पताल के अधीक्षक ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर कृष्णा नगर थाने में तीमारदारों और मरीज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इस घटना ने डॉक्टर कम्युनिटी के साथ-साथ आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया है. महिला डॉक्टरों और अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story