भारत

होटल में अनियंत्रित कार घुसने का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
29 July 2025 5:25 PM IST
होटल में अनियंत्रित कार घुसने का LIVE वीडियो
x
वीडियो वायरल.
बरेली: यूपी के बरेली स्थित एक नामी होटल में एक कार दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई. गनीमत रही कि इस हादसे में मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं.
पूरा मामला थाना बारादरी के गांधी उद्यान के पास स्थित रमाडा होटल का है, जहां एक कार बेकाबू होकर कांच की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई. कार रिसेप्शन एरिया तक पहुंच गई थी जिससे अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कार को एक महिला अधिवक्ता चला रही थी. वह रात को डिनर करने के लिए होटल आई हुई थी. लेकिन उससे गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया. ऐसे में कार बेकाबू होकर होटल में जा घुसी. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लेकिन, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के चलते पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. होटल के मालिक सौरभ मल्होत्रा ने इस घटना को इत्तेफाक बताया और कहा कि यह घटना गलती से हुई है, जानबूझकर नहीं की गई है. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही किसने इसे वायरल किया, इसकी जांच की जा रही है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार से एक सफेद रंग की कार तेजी से बैक होते हुए कांच की दीवार को तोड़ते हुए होटल के अंदर जा घुसती है. गनीमत रही की वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. महिला कार चालक भी सुरक्षित है. होटल से कार को बाहर निकालते समय हादसा हुआ. बैक गियर में कार कांच की दीवार तोड़ते हुए रिसेप्शन एरिया में पहुंच गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story