भारत

LIVE वीडियो युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने का, मंजर देख कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
13 April 2024 10:37 AM IST
LIVE वीडियो युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने का, मंजर देख कांप जाएगी रूह
x
देखें LIVE वीडियो.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीलमपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कल 12 अप्रैल को सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज (point blank range) से गोली मार दी गई. इस घटना का नया सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक के ठीक पीछे से आरोपी ने सरेआम सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी थी. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सीलमपुर में कल 12 अप्रैल को दिन में 11:34 बजे की है. यहां 35 वर्षीय शाहनवाज ई ब्लॉक कबाड़ी मार्केट में सड़क पर जा रहा था. वह न्यू सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है. वह झूला का काम करता है. शाहनवाज सड़क पर जा रहा था, तभी एक युवक ने पीछे से पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी और फरार हो गया.
गोली लगते ही शाहनवाज सड़क पर गिर गया. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायल युवक शाहनवाज को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर चलते समय एक लड़के ने शाहनवाज को पीछे से सिर के पास गोली मार दी. घटनास्थल पर 7.65 एमएम की एक गोली मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी. आरोपी की पहचान कर घटना के पीछे का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story