भारत

कार का LIVE वीडियो, महिला समेत 4 बच्चों को रौंदा, मच गई चीख पुकार

jantaserishta.com
11 May 2025 10:36 AM IST
कार का LIVE वीडियो, महिला समेत 4 बच्चों को रौंदा, मच गई चीख पुकार
x
वीडियो सामने आया.
कोटा: राजस्थान के कोटा में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठी एक महिला और 4 बच्चों को रौंद दिया. हादसे में महिला के सिर में चोट लगी है, जबकि चारों बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए. घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है. हादसा 8 मई को अनंतपुरा थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी स्थित अजय आहूजा नगर में हुआ. यह पूरा हादसा सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज 10 मई को सामने आया है.
अनंतपुर थाने के एएसआई घमंडी लाल ने बताया कि घायल महिला इंद्रा बाई के बेटे बंटी राठौड़, हेमंत राठौड़ और पड़ोसी मनोज मेहरा ने शिकायत दी है. जिसके बाद कार ड्राइवर चिराग जांगिड़ के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
घायल महिला के बेटे बंटी ने बताया कि मां बाहर बैठी थी, जबकि बच्चे साइकिल लेकर खड़े थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सभी को रौंद दिया और 10 फीट दूर तक घसीट कर भी ले गई. चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले. जिसके बाद उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ा और पिटाई कर दी. लेकिन मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया. हादसे में मां इंद्रा बाई समेत चारों बच्चे घायल हो गए.
हादसे में घायल भतीजे विवान (7), भतीजी यशिका (11), पड़ोसी की बेटी वैशाली (8) और उसकी चचेरी बहन अनिशा (10) का इलाज चल रहा है. पड़ोसी के बच्चे साइकिल चला रहे थे. भतीजे और भतीजी को विज्ञान नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. भतीजी यशिका के हाथ और सिर में चोट लगी है. आज उसके हाथ का 5 घंटे ऑपरेशन चला है.
मां इंद्राबाई के सिर में गंभीर चोट लगी है. उनका भी ऑपरेशन होगा. विवान के हाथ, नाक और मुंह पर गंभीर चोट है. पड़ोसी के बच्चों वैशाली (8) का हाथ फ्रैक्चर हुआ है और पीठ में भी चोट लगी है, जबकि अनिशा (10) के हाथ-पैर में चोट आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story