भारत

हे भगवान! 2 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, टोल प्लाजा पर डंपर काल बनकर आया

jantaserishta.com
24 March 2025 4:45 PM IST
हे भगवान! 2 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, टोल प्लाजा पर डंपर काल बनकर आया
x
भयानक हादसा देख दंग रह गए लोग.
देहरादून: डोईवाला प्लाजा पर सोमवार सुबह हुए एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सुबह के वक्त टोल प्लाजा पर सामान्य रूप से ट्रैफिक चल रहा था। तभी अचानक देहरादून की ओर से जा रहा एक डंपर अचानक बेकाबू हो गया।
एक्सीडेंट का यह वीडियो लच्छीवाला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि देहरादून की ओर से आ रहे डंपर ने लाल कलर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। बेलगाम डंपर कार को घसीटते हुए काफी आगे तक ले गया।
उसी की चपेट में आगे चल रही है दो सफेद कलर की गाड़ी भी आ जाती हैं। लेकिन गनीमत रही कि दोनों गाड़ियां टक्कर की वजह से एक साइड हो गई। लेकिन डंपर लाल कलर की गाड़ी को घसीटते हुए कई मीटर आगे ले गया, जो टोल प्लाजा पर लगे एक बड़े पोल से टकरा गई। कार डंपर और पोल के बीच बुरी तरह से फंस गई। बीच में फंसी कार का पूरी तरह से कचूमर निकल गया। उसी में बैठे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह तकरीबन 8:00 बजे देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक कार का डंपर के नीचे आकर कचूमर निकल गया।
घटना से हड़कंप मच गया,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने डंपर के नीचे आई गाड़ियों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई हादसा इतना भीषण था कि एसडीआरएफ को वाहनों को कटर से काटकर निकालना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story