भारत

2 मौत का LIVE वीडियो, तेज रफ्तार बाइक का फ्लाईओवर पर संतुलन बिगड़ा

jantaserishta.com
12 May 2024 3:32 PM IST
2 मौत का LIVE वीडियो, तेज रफ्तार बाइक का फ्लाईओवर पर संतुलन बिगड़ा
x
देखें वीडियो.
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है.
इस सड़क हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वो आपको रोंगटे खड़े कर देगा. दरअसल विशाखापत्तनम में एक बाइक पर तीन युवक सवार थे और काफी स्पीड में बाइक चला रहे थे. इसी दौरान फ्लाईओवर पर तीव्र मोड़ आने के बाद वो बाइक को संभाल नहीं पाए और बाइक दीवार से टकरा गई जबकि उस पर सवार तीनों युवक फ्लाइओवर से नीचे गिर गए.
हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे फ्लाईओवर के दीवार से टकराने के बाद बाइक और उसपर सवार तीनों युवक हवा में ऊपर उछल जाते हैं और फिर नीचे सड़क पर जा कर गिरते हैं.
इसके परिणामस्वरूप फ्लाईओवर से गिरने पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि तीसरे की हालत गंभीर है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद, पुलिस ने घायल को किंग जॉर्ज अस्पताल (केजीएच) पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक का इलाज चल रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story