
x
वीडियो सामने आया.
अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली एक घटना घटी, जिसमें एक 14 वर्षीय लड़की की जान जाते-जाते बची. प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक नाबालिग लड़की चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसल गई और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई. तभी ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान गोविंद सिंह चौहान ने अपनी जान की परवाह किए बिना त्वरित कार्रवाई की और लड़की को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया.
घटना बीना निवासी 14 वर्षीय लड़की के साथ हुई, जो अपनी मां और दो भाइयों के साथ बीना से बारां की यात्रा कर रही थी. अशोकनगर स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही वह खाने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गई. लेकिन जब तक वह वापस आती, ट्रेन चल चुकी थी और गति पकड़ने लगी थी. हड़बड़ाहट में लड़की ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर गई और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई.
ड्यूटी पर मौजूद रेलवे पुलिस के आरक्षक गोविंद सिंह चौहान की सतर्कता और हिम्मत ने लड़की को एक बड़ी दुर्घटना से बचा लिया. जैसे ही लड़की गिरकर फंसी, आरक्षक चौहान ने बिना एक पल गंवाए झपटकर उसे पकड़ लिया और पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म पर खींच लिया. इस दौरान जवान खुद भी असंतुलित होकर गिर पड़ा और अंततः उसे सुरक्षित बचा लिया.
इस साहसिक घटना के बाद लड़की के परिवारजन और रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने गोविंद सिंह चौहान की बहादुरी की सराहना की. परिजनों ने कहा कि यदि जवान समय पर न पहुंचता, तो यह हादसा किसी बड़े अनहोनी में बदल सकता था. यात्रियों ने भी रेलवे पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को सराहा और जवान के इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए तालियां बजाईं.
इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने भी जीआरपी जवान गोविंद सिंह चौहान के साहस की सराहना की और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जवान की सतर्कता और साहसिक प्रयास से एक अनमोल जीवन बचा, जो सभी सुरक्षाकर्मियों के लिए प्रेरणा है. वहीं, इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





