भारत

LIVE वीडियो...बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, कांस्टेबल की पत्नी कैमरे में कैद

jantaserishta.com
1 Oct 2025 1:19 PM IST
LIVE वीडियो...बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, कांस्टेबल की पत्नी कैमरे में कैद
x
वीडियो सामने आया.
हैदराबाद: तेलंगाना में हैदराबाद के मदन्नापेट में एक बुजुर्ग महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने वाला एक पुलिस कांस्टेबल और उसका परिवार है.
पीड़िता ने कांस्टेबल को ये कहकर टोका था कि तुम मेरे घर के बाहर क्यों अपने कुत्ते को शौच कराते हो? इससे नाराज होकर कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बहन को बुला लिया, जिन्होंने बहस के बाद बुज़ुर्ग महिला पर हमला कर दिया. खबरों के अनुसार, पीड़िता को उसकी उम्र की परवाह किए बिना घूंसे और लाठियों से बुरी तरह से पीटा गया.
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है जिसमें कांस्टेबल कुत्ते को पट्टे से पकड़े हुए है जबकि उनकी पत्नी और बहन मिलकर बुजुर्ग महिला की पिटाई कर रहे हैं. वे महिला को डंडों से पीट रही हैं और वहां से बाइक - ऑटो से गुजर रहे राहगीर सिर्फ तमाशा देख रहे हैं. कोई भी महिला की मदद नहीं कर रहा.
पीड़ित महिला ने मदन्नापेट पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल की पहचान चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन के चंद्रकांत के रूप में हुई है. उसकी बहन और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वे हिरासत में हैं. आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null