भारत

LIVE वीडियो: करंट से झुलसा बच्चा, पार्क में लोगों ने देखा खौफनाक मंजर

jantaserishta.com
29 March 2025 12:00 PM IST
LIVE वीडियो: करंट से झुलसा बच्चा, पार्क में लोगों ने देखा खौफनाक मंजर
x
वीडियो सामने आया.
जालंधर: जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 9 साल का एक बच्चा खेलते-खेलते 66 केवी हाई-वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया. यह खौफनाक घटना पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि बच्चा खेल-खेल में रस्सी में पत्थर बांधकर ऊपर फेंक रहा था. जैसे ही वह पत्थर हाई-वोल्टेज तारों से टकराया, एक जोरदार धमाका हुआ और बच्चा करंट से झुलस गया.
हादसे के बाद पार्क में मौजूद अन्य बच्चे और आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ ही पलों बाद लोग वापस लौटे और गंभीर रूप से झुलसे हुए बच्चे को उठाया. झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाला यह 9 साल का बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है.
बच्चे के ने बताया कि हादसे के समय वह अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था. खेल-खेल में उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज रस्सी से बांधकर ऊपर फेंकी, लेकिन जैसे ही वह तारों से टकराई, जबरदस्त विस्फोट हुआ और वह चीख पड़ा. बिजली का झटका लगते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह झुलस गया.
गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया. परिवार वालों के अनुसार, बच्चे की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है. इस घटना के बावजूद पावरकॉम को घटना की जानकारी नहीं मिली और न ही तत्काल बिजली आपूर्ति बंद की गई.
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि हादसे के वक्त पार्क में मौजूद युवक डर के मारे भाग खड़े हुए, लेकिन कुछ ही देर में वापस आए और झुलसे बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. बच्चे के माता-पिता अभी भी अमृतसर में अस्पताल में उसके साथ हैं और उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story