भारत

OMG! LIVE वीडियो...घर के बाहर खड़े बुजुर्ग को सांड ने सींग से उठाकर पटका

jantaserishta.com
27 May 2025 9:00 AM IST
OMG! LIVE वीडियो...घर के बाहर खड़े बुजुर्ग को सांड ने सींग से उठाकर पटका
x
वीडियो सामने आया.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सांड के आतंक का एक वीडियो सामने आया है. जहां बुजुर्ग व्यक्ति को एक सांड ने गली में सींग से उठाकर पटक दिया. जिससे बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना 23 मई की दोपहर करीब 12 बजे की है. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर आवारा जानवरों से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आवारा सांड एक बुजुर्ग को अपने सींग से उठाकर पीछे की तरफ पटकता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, जैसे ही बुजुर्ग के परिवार की नजर पड़ी वैसे ही भागते हुए परिवार वाले बाहर निकले और बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.
जांच रिपोर्ट में पता चला है कि बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है. जिसके बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया. घटना 23 मई की दोपहर करीब 12 बजे की है. यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान का भी एक सीसीटीवी वायरल हुआ था. जहां एक सांड ने एक महिला और दो व्यक्तियों को सड़क पर ही उठाकर पटक दिया था. जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं, इससे भी पहले यूपी में सांड के आतंक का एक वीडियो सामने आया था. जहां एक सांड बच्चे को टक्कर मारने के बाद उसी के ऊपर बैठ गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null