भारत

LIVE वीडियो...एअर इंडिया फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
11 March 2026 3:00 PM IST
LIVE वीडियो...एअर इंडिया फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान का नोज व्हील बुधवार को फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टूट गया. इस हार्ड लैंडिंग की वजह से विमान रनवे पर ही फंस गया, जिसके चलते हवाई अड्डा अधिकारियों को परिचालन निलंबित करना पड़ा. वहीं, सुरक्षा टीमों द्वारा रनवे की जांच पूरी होने के बाद रनवे से फिर से उड़ानें शुरू की गईं.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान विमान के नोज व्हील (अगला पहिया) में तकनीकी खराबी आ गई. इसके परिणामस्वरूप विमान ने रनवे पर बहुत जोर से टक्कर मारी, जिससे उसका लैंडिंग गियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस अचानक हुए हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और विमान को वहां से हटाने की प्रक्रिया शुरू की. विमान के फंसने से फुकेत आने-जाने वाली अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा.
एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. विमान में सवार सभी 133 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना के तुरंत बाद आपातकालीन प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. फिलहाल इस तकनीकी खराबी या हादसे के सटीक कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है.
विमानन अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ये हार्ड लैंडिंग मानवीय चूक थी या विमान के लैंडिंग गियर में पहले से ही कोई यांत्रिक समस्या मौजूद थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null