भारत

LIVE वीडियो: बाइक सवार युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, दर्द से निकली चीखें

jantaserishta.com
3 Feb 2025 4:20 PM IST
LIVE वीडियो: बाइक सवार युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, दर्द से निकली चीखें
x
देखें वीडियो.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली से वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है.
यह घटना 28 जनवरी की रात जलालपुर गांव में हुई. विवेक सिंह नाम के युवक अपने पंपिंग सेट से लौट रहा था, तभी गांव के ही अभिषेक सिंह और उसके 5-6 साथियों ने उसे पिस्तौल और लाठी-डंडे के दम पर घेर लिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल से आ रहे विवेक को असलहे के बल पर रोका गया और फिर ताबड़तोड़ पिटाई की गई. विवेक ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की और आरोपियों से छोड़ देने की गुहार भी लगाई. लेकिन बदमाश उसे पीटते रहे.
पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस घटना पर डिप्टी एसपी राजेश राय ने बताया कि विवेक का मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर लिया है. तीन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी.
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story