भारत

LIVE वीडियो: आत्महत्या करने बिल्डिंग पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
5 March 2024 12:11 PM IST
LIVE वीडियो: आत्महत्या करने बिल्डिंग पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उठाया ये कदम
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में एक मरीज अपनी बीमारी से इतना परेशान हो गया कि आत्महत्या करने पहुंच गया। अस्पताल की छत पर चढ़े शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की और इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच एक पुलिस वाले की सूझबूझ से उसकी जान बची। पुलिस वाले ने सही समय पर उसे पकड़ा और उसे कूदते हुए रोक लिया। पुलिस के सराहनीय कार्य की लोग तारीफ कर रहे हैं।
मामला लखनऊ के केजीएमयू का है। अस्पताल के सर्जिकल वॉर्ड की दूसरी मंजिल पर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में मरीज के गले का ऑपरेशन हुआ था। लंबे समय से युवक परेशान था और ऑपरेशन के बाद भी रिकवरी के दौरान तनाव में था। इससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि सही समय पर चौक कोतवाली पर तैनात सिपाही नवनीत ने अपनी सूझबूझ से युवक की जान बचा ली।
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा था कि कैसे छत की बाउंड्री पर खड़े होकर मरीज आत्महत्या की कोशिश कर रहा है। वो जैसे ही कूदने वाला होता है पीछे से पुलिस वाला सही समय पर उसे पकड़ लेता है और अपनी ओर खींचता है। इसके बाद अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर पुलिस वाले की उस मरीज को ऊपर खींचने में मदद की। बताया जा रहा है कि मरीज के छत पर चढ़ने की जानकारी होते ही नीचे भीड़ जमा हो गई। लोग उसे समझाते रहे लेकिन वो किसी की मानने को तैयार नहीं था।
लोगों और युवक के बीच बातचीत के बीच पुलिस वाला चुपके से उसके पीछे पहुंचा और उसे छलांग लगाने से रोक लिया। पुलिस वाले का कहना है कि युवक ने कई बार अपना हाथ छुड़वाने की कई कोशिश की, लेकिन पुलिसवाले ने उसे मजबूती से पकड़े रखा और अपनी ओर खींचा। अन्य लोगों के आने पर उसे छज्जे से ऊपर छत पर खींचा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story