भारत
LIVE वीडियो...रूह कंपा देने वाला एक्सीडेंट! बाइकर ने युवक को उड़ाया
jantaserishta.com
6 Dec 2025 8:06 AM IST

x
देखें वीडियो.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले के डभोई तालुका में नांदोडी के पास 4 दिसंबर की रात एक भयानक हादसा हुआ. यहां सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइकर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइकर 50 फीट तक घसीटते चला गया. जबकि युवक भी 20 फीट तक फेंका गया.
हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है. हादसे में बाइकर और एक पैदल यात्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
टक्कर के बाद बाइक सड़क पर घसीटते हुए चली गई. जिससे सड़क पर चिंगारियां भी उड़ती हुई दिखीं. पुलिस ने बताया कि डभोई तालुका में नांदोडी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी.
जिससे सड़क पार कर रहा युवक, बाइकर और एक अन्य पैदल यात्री घायल हो गया. फिलहाल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





