भारत

OMG! LIVE वीडियो...सीएम के काफिले की कार ने DSP को मारी टक्कर

jantaserishta.com
27 Dec 2025 9:58 AM IST
OMG! LIVE वीडियो...सीएम के काफिले की कार ने DSP को मारी टक्कर
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक डीएसपी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस अधिकारी घायल हो गए. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया. यह घटना उस समय हुई जब सीएम गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने राजधानी पटना स्थित गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे.
घटना के समय ट्रैफिक डीएसपी यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. काफिले में शामिल स्कॉर्पियो अचानक रिवर्स होने लगी और दूसरी ओर मुंह करके खड़े डीसीपी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और चोटिल हो गए. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल अधिकारी की मदद की और स्थिति को संभाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को बैक करने से रोकने के लिए पुलिसवालों ने जोर-जोर से गाड़ी पर थपथपाया और चेतावनी दी. उनका कहना था कि समय पर गाड़ी नहीं रुकती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.
यह घटना तब हुई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने संगत के लिए की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों के मुताबिक, जब सीएम का काफिला दीदारगंज मार्केट कमिटी क्षेत्र में वॉच टावर के पास पहुंचा, तभी उनके काफिले की एक स्कॉर्पियो रिवर्स होने लगी और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक डीएसपी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीएसपी जमीन पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं.
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहां मौजूद पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया. घायल डीएसपी को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई. यह घटना मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि काफिले की गाड़ियां आमतौर पर नियंत्रित गति से चलती हैं. प्रकाश पर्व के मद्देनजर पटना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इसलिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को और सख्त किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story