भारत

OMG! LIVE तेज रफ्तार का कहर...युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दो बाइक की भीषण टक्कर

jantaserishta.com
9 May 2026 9:24 PM IST
OMG! LIVE तेज रफ्तार का कहर...युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दो बाइक की भीषण टक्कर
x
देखें वीडियो.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला के पास रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बाइकों की तेज रफ्तार टक्कर और उसके बाद चारों युवकों के कई फीट उछलकर सड़क पर गिरने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है.
इस हादसे में मृतक की पहचान बरौनी की एक पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी विनीत कुमार (23) के रूप में हुई है. वह कपिल देव सिंह का पुत्र था. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत तेघड़ा थाना पुलिस को जानकारी दी. वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की खबर दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क के दोनों ओर से आते हुए अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे. इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना अध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक विनीत कुमार अपने साथी गौरव के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. गौरव, पंकज सिंह का पुत्र बताया गया है. दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए विद्यापति जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
हादसे के बाद मृतक विनीत कुमार के घर में मातम पसरा हुआ है. परिवार और स्थानीय लोग इस अचानक हुए हादसे से सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि विनीत फिलहाल पढ़ाई कर रहा था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिवार को उम्मीद नहीं थी कि शादी समारोह में जाने की खुशी इस तरह मातम में बदल जाएगी.
ग्रामीणों के अनुसार, विनीत मिलनसार स्वभाव का था और पढ़ाई में भी रुचि रखता था. उसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story