भारत
LIVE मंजर...देखते-देखते शख्स के ऊपर आया बेकाबू ई-रिक्शा
jantaserishta.com
17 Sept 2025 5:00 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
गोरखपुर: यूपी में गोरखपुर जिले का एक वीडियो सामने आया है. यहां दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे एक शख्स को बेकाबू ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी. हादसे में रिक्शा उनके ऊपर पलट गया, जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़े और ई-रिक्शा हटाकर शख्स को बचाया. इसके बाद घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.
घटना गोरखपुर के बांसगांव इलाके के कौड़ीराम बिशुनपुर गांव की है. यहां 50 वर्षीय पन्नेलाल कनौजिया बांसगांव रोड पर अपनी सोने-चांदी की दुकान खोलने के बाद बाहर झाड़ू लगा रहे थे. इसी दौरान कुछ दूरी पर एक ई-रिक्शा खड़ा था, जिसमें चालक सवारी बैठा रहा था. जैसे ही उसने ई-रिक्शा चालू किया, आगे बढ़ाया तो वाहन बेकाबू हो गया और सीधे पन्नेलाल से टकरा गया.
टक्कर इतनी तेज थी कि पन्नेलाल जमीन पर गिर गए और ई-रिक्शा उनके ऊपर पलट गया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर रिक्शा उठाया और पन्नेलाल को बाहर निकाला. उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है.
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसकी झाड़ू तथा थप्पड़ों से पिटाई कर दी. पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





