भारत

हत्याकांड का लाइव मंजर...दोस्त कैमरे में कैद

jantaserishta.com
14 Nov 2025 8:06 AM IST
हत्याकांड का लाइव मंजर...दोस्त कैमरे में कैद
x
वीडियो सामने आया.
पिंपरी-चिंचवाड़: पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में हुए नितिन गिलबिले हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि नितिन के दोस्तों ने उसे गोली मारी, फिर कार से बाहर फेंका और उसके पैरों पर फॉर्च्यूनर चढ़ा दी. यह पूरी वारदात वडमुखवाड़ी-अलंकापुरम रोड पर हुई. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि नितिन वहीं तड़पता रह गया.
पुलिस के मुताबिक, यह हत्या नितिन के दो दोस्तों- अमित पठारे और विक्रांत ठाकुर ने की. तीनों वडमुखवाड़ी इलाके से एक फॉर्च्यूनर कार में निकले थे. रास्ते में उन्होंने कार एक सुनसान जगह पर रोकी और बातचीत शुरू की. उसी दौरान किसी बात पर विवाद हुआ और विक्रांत या अमित में से एक ने पिस्तौल निकालकर नितिन के सिर में करीब से गोली मार दी. गोली लगते ही नितिन की मौके पर मौत हो गई.
प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि यह हत्या प्लॉटिंग के विवाद से जुड़ी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों के बीच जमीन या निवेश को लेकर मतभेद चल रहे थे. शक है कि इसी विवाद ने इस खूनखराबे का रूप ले लिया. हत्या के बाद दोनों आरोपी फॉर्च्यूनर में बैठकर फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम डीसीपी शिवाजी पवार, एसीपी विशाल हिरे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद वाघ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. दिघी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर दोनों फरार दोस्तों की तलाश तेज कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null