भारत

LIVE मंजर पिटबुल कुत्ते के हमले का, कान काटकर कर दिया अलग

jantaserishta.com
25 Nov 2025 8:52 AM IST
LIVE मंजर पिटबुल कुत्ते के हमले का, कान काटकर कर दिया अलग
x
देखें वीडियो.
दिल्ली: दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां के प्रेम नगर इलाके में एक पिटबुल कुत्ते ने 6 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को इस कदर नोचा कि उसका दाहिना कान कटकर अलग हो गया. फिलहाल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कुत्ता मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस का घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस ने बताया कि कुत्ता मालिक की पहचान राजेश पाल के रूप में हुई है. यह घटना रविवार शाम को हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. अधिकारी ने बताया कि प्रेम नगर पुलिस स्टेशन पर शाम 5.38 बजे एक PCR कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक बच्चे को पिटबुल ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए हैं.
शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का विनय एन्क्लेव में अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी पिटबुल अचानक एक पड़ोसी के घर से निकला और उस पर हमला कर दिया. कुत्ता राजेश पाल (50) का है, जो पेशे से दर्जी हैं.
हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आईं और कुत्ते ने उसका दाहिना कान काट लिया. ऑफिसर ने कहा, "पड़ोसियों की मदद से, माता-पिता लड़के को बचाने में कामयाब रहे और उसे रोहिणी के BSA हॉस्पिटल ले गए. पीड़ित को बाद में सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है."
शुरुआती जांच के मुताबिक, कुत्ते को करीब डेढ़ साल पहले राजेश पाल का बेटा सचिन पाल घर लाया था, जो अभी हत्या की कोशिश के एक केस में जेल में बंद है. पुलिस ने कहा कि एक टीम ने बच्चे के हॉस्पिटल के रिकॉर्ड इकट्ठा किए हैं और पीड़ित के पिता दिनेश (32) का बयान लिया है, जो कीर्ति नगर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null