
x
स्विमिंग पूल में डूबते बच्चे का VIDEO वायरल.
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले की कटी घाटी स्थित गोल्डन वाटर पार्क में रविवार को एक 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. यह पूरी घटना पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, नमन नाम का बच्चा अपने पिता गुजराज सिंह और परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने आया था. वह वेब्स स्विमिंग पूल में नहाते समय गहरे पानी में चला गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नमन एक दीवार से छलांग लगाता है और पानी में गिरने के बाद तड़पता रहता है. लेकिन वहां कोई भी उसकी मदद को नहीं आया.
करीब 1 मिनट तक वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहा और आखिरकार डूब गया. परिजनों ने जब कुछ समय तक नमन को नहीं देखा तो तलाश शुरू की. थोड़ी देर बाद वह स्विमिंग पूल में पड़ा मिला. उसे तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पार्क में मौजूद स्टाफ और सुरक्षा गार्डों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया. एक गार्ड का कहना है कि वह वॉशरूम गया था, तभी घटना हो गई. वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि पूल के पास कोई लाइफ गार्ड या बचाव का साधन नहीं था. परिजनों का आरोप है कि पार्क संचालकों ने उनसे बदसलूकी की और जबरन भगा दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के हिसाब से कार्रवाई की बात कह रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





