भारत

कैमरे में कैद हुआ मौत का Live मंजर! गेट के नीचे दबा सिक्योरिटी गार्ड

jantaserishta.com
5 July 2025 5:15 PM IST
कैमरे में कैद हुआ मौत का Live मंजर! गेट के नीचे दबा सिक्योरिटी गार्ड
x
मचा कोहराम.
मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में प्रभात मार्केट में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शताक्षी होंडा शोरूम में तैनात 55 साल के चौकीदार रविंद्र की लोहे के भारी-भरकम गेट के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई. यह भयावह दृश्य शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया जो यह बताने के लिए काफी है कि हादसा कितना भयानक और दर्दनाक था.
घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब रविंद्र शोरूम की सुरक्षा में तैनात थे. तभी अचानक शोरूम का मुख्य गेट भरभराकर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गए. बताया जा रहा है कि गेट पहले से ही जर्जर स्थिति में था, जिसकी मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई थी. चौकीदार की मदद के लिए उस समय कोई नहीं आया और वह तड़पते रहे. उन्होंने उससे बाहर निकलने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए.
सुबह करीब 7 बजे जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रविंद्र गेट के नीचे दबा हुए हैं. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. उनका आरोप है कि शोरूम संचालक की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. परिजनों ने मांग की है कि शोरूम मालिक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि गेट की स्थिति पहले से खराब थी और इसे नजरअंदाज किया गया.
इस मामले में एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story