भारत

live rescue वीडियो : तीसरी मंजिल से लटका बकरा...

SHIDDHANT
25 May 2026 9:34 PM IST
live rescue वीडियो : तीसरी मंजिल से लटका बकरा...
x
लोगों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Thane ठाणे: महाराष्ट्र के Thane जिले के मुंब्रा इलाके में एक बकरा इमारत की तीसरी मंजिल से खतरनाक तरीके से लटक गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मुंब्रा के कौसा क्षेत्र में बकरा किसी तरह इमारत की गैलरी और लोहे की जाली के बीच फंस गया। संतुलन बिगड़ने के बाद वह तीसरी मंजिल से नीचे की ओर लटक गया। काफी ऊंचाई पर फंसे होने की वजह से बकरा लगातार छटपटाता रहा और नीचे गिरने का खतरा बना हुआ था।



बकरे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवकों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और रस्सियों की मदद से बकरे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों की सूझबूझ और तेजी से कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे रेस्क्यू का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल
मीडिया
पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक इमारत की गैलरी से झुककर बकरे को संभालते और सुरक्षित ऊपर खींचते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने युवकों की बहादुरी और तत्परता की सराहना की है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।
Next Story