भारत

LIVE: भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल PM मोदी

SHIDDHANT
18 Jun 2026 10:05 PM IST
LIVE: भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल PM मोदी
x
प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बड़ा सौभाग्य है कि उन्हें लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में करने का अवसर मिला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मैं फ्रांस ऐसे समय में आया हूं, जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार ने 12 वर्ष पूरे किए हैं। लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का एक बड़ा सौभाग्य रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री के अनुसार, इस अवधि में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दोगुनी हुई है। साथ ही देश में हवाई अड्डों की संख्या भी दोगुनी हो गई है और विश्वविद्यालयों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने बुनियादी ढांचे के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति तीन गुना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और युवा शक्ति के बल पर भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की भी सराहना की और कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भारत की संस्कृति,
मूल्यों
और विकास की कहानी को दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक मजबूत भूमिका निभाएगा।
Next Story