भारत

लिव इन रिलेशनशिप: महिला को प्रेमी ने ट्रक से कुचलकर मार डाला, घटना को एक्सीडेंट का दिया रूप, ऐसे खुली पोल

jantaserishta.com
20 Sept 2021 5:10 PM IST
लिव इन रिलेशनशिप: महिला को प्रेमी ने ट्रक से कुचलकर मार डाला, घटना को एक्सीडेंट का दिया रूप, ऐसे खुली पोल
x
उस ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है जिस से कुचलकर हत्या की गई थी.

ब‍िजनौर: यूपी के बिजनौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी और घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया लेकिन जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उस ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है जिस से कुचलकर हत्या की गई थी.

बिजनौर के अफजलगढ़ में नेशनल हाईवे 74 पर एक महिला का 18 सितंबर को क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला था जिसके हाथ पर अंग्रेजी में प्रबदीप लिखा था और उसने नीले रंग की जींस और लाल रंग का टॉप पहने हुए था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर ट्रक के टायरों के रगड़ने और घसीटने के निशान मिले थे.
लाश की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन उस समय लाश की शिनाख्त नहीं हुई थी. उसके बाद फोटो वायरल होने पर महिला की पहचान मनप्रीत कौर पत्नी सुखबीर सिंह उत्तराखंड बाजपुर के रूप में हुई जिसके बाद उसके पति ने मुकदमा दर्ज कराया था.
सुखबीर ने केस दर्ज कराते हुए बताया था क‍ि उसकी मनप्रीत से 8 साल पहले शादी हुई थी लेकिन 3 साल पहले संबंध खराब होने की वजह से मनप्रीत कौर उसे छोड़कर अलग हो गई थी. उसकी एक 7 वर्ष की बेटी भी है और वह काशीपुर में एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करती थी. इस दौरान उसके बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ निवासी मनियावाला गांव के नफीस से प्रेम संबंध हो गए थे और वह 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में उसी के साथ रह रही थी. कुछ समय से उन दोनों के बीच में अनबन चल रही थी. नफीस उससे पीछा छुड़ाकर अलग होना चाहता था. इसी के चलते शायद घटना को अंजाम दिया गया.
इस मुकदमे के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच करते हुए नफीस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया. नफीस ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह 3 साल से उसके साथ रह रही थी. अब वह दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसको सार्वजनिक रूप से अपने साथ रखे. किसी चीज को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था और वह रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रही थी.
इसी से बचने के लिए 18 तारीख को उसे काशीपुर छोड़ने के बहाने ट्रक में बैठा कर लाया और गांव जिगरी वाला के पास नेशनल हाईवे पर लाकर उसके सिर पर पहले रॉड से हमला किया और बाद में ट्रक के नीचे कुचलकर उसे मार डाला ताकि घटना को एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और ट्रक को भी बरामद कर लिया है और आरोपी नफीस को गिरफ्तार कर जेल भेजते इस घटना का खुलासा कर दिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story