भारत

लिव-इन रिलेशनशिप: महिला की हुई थी हत्या, अब हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
3 May 2022 8:54 PM IST
लिव-इन रिलेशनशिप: महिला की हुई थी हत्या, अब हुआ ये खुलासा
x
मृतक महिला का शव 30 अप्रैल को बोरे में मिला था.

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक महिला के मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले शख्स को 48 घंटे के अंदर ही अरेस्ट कर लिया. आरोपी की पहचान रजनीश के रूप में हुई है. वह मृतक महिला के साथ गाजियाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था. मृतक महिला का शव 30 अप्रैल को बोरे में मिला था.

महिला (संगीता) की हत्या इस तरह से की गई थी कि उसकी किसी भी तरीके से पहचान ना हो सके. उसका शव यहां के लोनी बॉर्डर इलाके में 30 अप्रैल को बोरे में मिला था मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले. जिनकी बदौलत उसने आरोपी को घटना के 48 घंटे के अंदर ही अरेस्ट कर लिया.
दरअसल, करीब एक साल पहले दिल्ली की रहने वाली संगीता का अपने पति से तलाक हो गया था. उसके बाद वह बुलंदशहर के रहने वाले रजनीश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी. दोनों गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहने लगे.
रजनीश गीता से बेइंतहा प्यार करता था, लेकिन जब उसको शक हुआ कि संगीता किसी और से शादी करने वाली है तो उसने उसको गला दबाकर मार दिया. इसके बाद रजनीश ने उसका शव बोरे में फेंक दिया. मर्डर करने का बाद रजनीश घर पर रखे संगीता के टीवी और अन्य सामान लेकर फरार हो गया था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रजनीश और संगीता लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. संगीता दिल्ली की रहने वाली थी और तलाकशुदा थी. दोनों की मुलाकात होने के बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे. रजनीश को कुछ दिन से शक हो रहा था कि संगीता किसी और से प्यार करती है और उससे शादी करने वाली है. रजनीश संगीता से बहुत प्यार करता था जब उसे इस बात का पता चला तो उसने 30 अप्रैल को संगीता की गला दबाकर हत्या की और शव को बोरे में रख कर फेंक दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story