
x
सांकेतिक तस्वीर
चाकू घोंपा.
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में रविवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. दोपहर में एक शख्स की उसकी लिव-इन पार्टनर के पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना पानेरिया की मदारी इलाके में हुई, जहां मृतक जितेंद्र मीणा (30) अपनी लिव-इन पार्टनर डिंपल (25) के साथ किराए के मकान में रहता था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) भरत योगी ने बताया कि मृतक और उसकी लिव-इन पार्टनर डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे. सीसीटीवी फुटेज में डिंपल और उसके पति नर्सी को वारदात के बाद मौके से भागते हुए देखा गया है.
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में काम करता था, जबकि डिंपल उसी अस्पताल में नर्स थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय डिंपल भी मौके पर मौजूद थी, जब उसके पति नर्सी ने चाकू से हमला किया.
हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का असली मकसद सामने आएगा. फिलहाल, नर्सी और डिंपल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने जितेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





