भारत

प्रेमिका को जंगल में छोड़कर भागा लिव इन पार्टनर, बेहोश हालत में मिली पीड़िता

Nilmani Pal
22 April 2024 3:51 AM GMT
प्रेमिका को जंगल में छोड़कर भागा लिव इन पार्टनर, बेहोश हालत में मिली पीड़िता
x
पढ़े पूरी खबर

झारखंड। झारखंड में एक युवती बेहोश हालत में जंगल में मिली। उसके शरीर से केरोसिन की गंध आ रही थी। उसने अपने लिव इन पार्टनर पर कई आरोप लगाए हैं। युवती पिछले दो सालों से लिव इन रिलेशनशिप में है। दरअसल, मुफस्सिल पुलिस ने शनिवार की रात 10 बजे रांची की एक युवती को जगदीशपुर जाने वाले रास्ते में भेलवाटाड़ जंगल से अचेत अवस्था में बरामद की है। उसके बदन से केरोसिन छिड़कने की दुर्गंध आ रही थी।

युवती को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। युवती ने कहा कि उसके लिव इन पार्टनर ने उसे मां से मिलने की बात कहकर हजारीबाग लाया था। वहां कनहरी पहाड़ घुमाने के बहाने जंगल ले गया। इस दौरान रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे चक्कर आने लगा। फिर फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव देने लगा। इनकार कर दिया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे वह बेहोश हो गई। युवती ने लिव इन पार्टनर पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। युवती की मेडिकल जांच की तैयारी की जा रही है। प्रेमी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह खेलगांव रांची की रहने वाली है। उसका नाम सोनी कुमारी और पिता का नाम धीरज सोनी है। उसने बताया कि कोर्रा के ऋषि कुमार मिश्रा (पिता स्वर्गीय विनोद मिश्रा) के साथ दो वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में है। रजरप्पा मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

Next Story