भारत

लिव इन पार्टनर का मर्डर, 2 दिन चादर में लपेटकर बेड पर रखा शव

jantaserishta.com
1 July 2025 3:08 PM IST
लिव इन पार्टनर का मर्डर, 2 दिन चादर में लपेटकर बेड पर रखा शव
x
हो गई थी लाश गलनी शुरू.
भोपाल: मध्यप्रदेश में भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया. 27 जून को हुई हत्या के बाद 29 साल की मृतका रितिका सेन का शव पूरे चार दिन बाद सोमवार शाम को गायत्री नगर के एक मकान से बरामद किया गया है.
मालूम हुआ कि रितिका सेन और सचिन राजपूत साढ़े तीन साल से लिव- इन में साथ रह रहे थे. शुक्रवार की रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सचिन ने रितिका का गला घोंटकर उसकी जान ले ली. कथित तौर पर इसके बाद सचिन ने रितिका के शव को एक चादर में लपेटा और रस्सी से बांधकर उसी किराए के घर में छोड़कर भाग निकला.
इसके बाद वो अपने दोस्त के पास गया और शराब पीने बैठा तो उसके मुंह से लिव-इन पार्टनर की हत्या का सच निकल गया लेकिन दोस्त भी नशे में था तो उसे यकीन नहीं हुआ. लेकिन अगले दिन जब नशा उतरने के बाद सचिन को होश आया तो उसने फिर पूरी बात उसी दोस्त को बताई . ऐसे में दोस्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोस्त की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर रितिका का शव भी बरामद कर लिया
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं, और पूरे मामले की गहन जांच जारी है. लाश 4 दिन पुरानी होने की वजह से गलनी शुरू हो गयी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null