भारत
OMG! युवती को लिव-इन पार्टनर ने मार डाला, सीने और सिर में मार दी गोली
jantaserishta.com
18 Aug 2023 7:59 AM IST

x
युवती तलाकशुदा थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक युवती को उसके लिव-इन पार्टनर ने गोली मार दी. इससे युवती की मौत हो गई. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस का कहना है कि युवती तलाकशुदा थी. वह आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में कई महीने से रह रही थी. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, रिया नाम की तलाकशुदा युवती पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रहती थी. उसे ऋषभ नाम के युवक ने गोली मार दी. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में ऋषभ सिंह भदौरिया रिया गुप्ता नाम की युवती के साथ लिव-इन में रहता था. रिया कई महीने से ऋषभ के साथ लिव इन में थी. वह गोमतीनगर की रहने वाली थी.
घटना से पहले रिया और ऋषभ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. लड़ाई-झगड़े के बीच ऋषभ ने रिया को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई. कृष्णा नगर निवासी ऋषभ ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती के सीने और सिर में गोली मारी. घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है.
ADCP शशांक सिंह के मुताबिक, ऋषभ सिंह भदौरिया लिव इन में रहता था. युवती जोगी कैंट की रहने वाली थी. ऋषभ ने उसे गोली मार दी. आगे की जानकारी की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक की टीम भी मौके पर जांच कर रही है.
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़लखनऊ पुलिसलिव-इन पार्टनरहत्याlucknowlucknow newslucknow policelive-in partnermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





