भारत

LIVE मंजर...डंपर का टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजरा

jantaserishta.com
18 Dec 2025 8:10 AM IST
LIVE मंजर...डंपर का टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजरा
x
सब हुआ रिकॉर्ड.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में तेज रफ्तार भारी वाहनों का खौफ एक बार फिर सामने आया है. वाडीनाथ चौक के पास एक्टिवा से गुजर रहे दंपति को एक बेकाबू डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद डंपर का टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया. हादसे में महिला की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा साफ तौर पर देखा जा सकता है.
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक्टिवा पर सवार दंपति सड़क से गुजर रहा था. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर का अगला बायां हिस्सा एक्टिवा से टकरा गया. टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े. गिरने के बाद स्थिति और भयावह हो गई जब डंपर का बायां पिछला टायर एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.
मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय गायत्री बहन के रूप में हुई है. उनके पति मनोज प्रजापति ने अहमदाबाद के बी डिवीजन ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, 13 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ पांजरापोल स्थित ओजोन अस्पताल जा रहे थे, जहां उनके दामाद का इलाज चल रहा था. वाडीनाथ चौक पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी.
हादसे के बाद डंपर चालक कुछ दूरी पर वाहन रोककर खड़ा हुआ, लेकिन बाद में मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने गायत्री बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनोज प्रजापति के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है.
इस मामले में अहमदाबाद बी डिवीजन ट्रैफिक पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 125(a), 125(b), 281 और मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा 134(b), 117 और 184 के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story