भारत

महिला की मौत का LIVE फुटेज...ये मंजर देख सिहर उठे लोग

jantaserishta.com
17 Nov 2025 11:47 AM IST
महिला की मौत का LIVE फुटेज...ये मंजर देख सिहर उठे लोग
x
देखें वीडियो.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है.यह घटना रोहटा थाने के अंतर्गत आने वाले किनौनी गांव की बताई जा रही है. गांव की 55 वर्षीय कमलेश नाम की महिला अपने खेत से गन्ने की छिलाई कर लौट रही थीं और बैलगाड़ी के साथ-साथ पैदल ही घर की ओर बढ़ रही थीं.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही महिला गांव के अंदर पहुंचीं, अचानक बैल घबरा गया और तेजी से एक ओर भागने लगा. कमलेश ने बैल को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इसी प्रयास में वह बैलगाड़ी और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि वह वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं. ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.
घटना के बाद पूरा गांव गम में डूब गया है. बताया जा रहा है कि कमलेश के पति महावीर की मौत पांच साल पहले ही हो चुकी थी. तब से कमलेश अपने दो बेटों के साथ खेती का काम संभाल रही थीं. परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा वही थीं, ऐसे में उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.
इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल होते ही लोगों में चर्चा तेज हो गई.हालांकि,थाना रोहटा पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और समय की जांच की जाएगी. वीडियो किस समय का है और घटना की सटीक परिस्थितियां क्या थीं, इसका पता लगाया जा रहा है.
ग्रामीणों का मानना है कि यदि बैलगाड़ी को संभालने के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति की मदद होती तो संभव है कि यह हादसा टल जाता. फिलहाल गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग कमलेश के मिलनसार स्वभाव और मेहनती जीवन की चर्चा कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story