भारत

आटा चक्की में ब्लास्ट का लाइव मंजर...छात्र की मौत

jantaserishta.com
9 Nov 2025 2:35 PM IST
आटा चक्की में ब्लास्ट का लाइव मंजर...छात्र की मौत
x
गिरा फिर नहीं उठा...
कानपुर: कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग गांव में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती हुई आटा चक्की में अचानक ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में 15 साल के नाबालिग मोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
मिली जानकारी के अनुसार, किशोर मोहित गांव की एक आटा चक्की पर बाजरा पिसवाने गया था. उसी दौरान अचानक चक्की के अंदर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ और मशीन का पत्थर टूटकर मोहित को जा लगा. हादसा इतना भीषण था कि मोहित की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
हादसे का भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चक्की के फटने और आसपास के लोगों में मची भगदड़ के दृश्य देखे जा सकते हैं. घटना की सूचना मिलते ही रुरा थाने की पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा. पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया और साक्ष्य जुटाए.
क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, संजय वर्मा ने बताया कि 'आज दोपहर करीब 3:15 बजे सरगांव बुजुर्ग गांव में चल रही आटा चक्की के पिल के फटने से निकले पत्थर की चपेट में आने से एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके पर शांति व्यवस्था बहाल है.'
बच्चे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null