भारत

युवक की मौत का LIVE मंजर...'रील' बनाने की सनक पड़ी भारी

jantaserishta.com
31 Oct 2025 4:04 PM IST
युवक की मौत का LIVE मंजर...रील बनाने की सनक पड़ी भारी
x
वीडियो सामने आया.
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने एक युवक की जान ले ली और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह दर्दनाक हादसा शेगांव तालुका के आलसना गांव के पास हुआ. दोनों युवक चलती ट्रेन के सामने खतरनाक अंदाज में वीडियो शूट कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
मृतक की पहचान मोहम्मद नदीम मोहम्मद रफिक (उम्र- 28 वर्ष) के रूप में हुई है. उसका साथी, जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत शेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक आलसना गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. उसी दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास वीडियो शूट करने की योजना बनाई थी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और ट्रेन कुछ देर के लिए रोक दी गई.
स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को 'सोशल मीडिया की लत का खतरनाक परिणाम' बताया है. उनका कहना है कि युवा आजकल बिना सोचे-समझे जान जोखिम में डालकर रील बनाने की कोशिश करते हैं. कई बार ये वीडियो वायरल हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है.
शेगांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वो सोशल मीडिया ट्रेंड्स का अंधाधुंध पीछा न करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें. इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है कि 'लाइक्स और व्यूज' की दौड़ में जिंदगी से बड़ा कुछ नहीं होता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null