भारत

चोरी का CCTV LIVE वीडियो...कार में आए, फिर...

jantaserishta.com
2 July 2026 9:08 AM IST
चोरी का CCTV LIVE वीडियो...कार में आए, फिर...
x
वीडियो हुआ वायरल.
अलीगढ़: दिनदहाड़े बकरा चोरी... वो भी सेंट्रो कार में! सुनने में अजीब लगता है, लेकिन अलीगढ़ में यही हुआ. चोर आए, कार रोकी, बकरा और बकरी उठाई, डिक्की नहीं... सीधे कार में डाला और कुछ ही सेकेंड में निकल गए. पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.
मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके का है. शिकायतकर्ता बिलाल का आरोप है कि उनके घर के बाहर बंधे एक बकरा और एक बकरी को कार सवार लोग दिनदहाड़े चोरी कर ले गए. वायरल CCTV फुटेज में कथित तौर पर दिख रहा है कि एक सफेद सेंट्रो कार मौके पर आकर रुकती है.
कार से कुछ लोग उतरते हैं, फुर्ती से दोनों जानवरों को पकड़ते हैं, उन्हें कार में डालते हैं और देखते ही देखते फरार हो जाते हैं. पूरी वारदात कुछ ही सेकेंड में खत्म हो जाती है. घटना के बाद बिलाल ने टप्पल थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का सहारा है और इस चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई और चोरी हुए बकरा-बकरी की बरामदगी की मांग की है.
इस घटना के सामने आने के बाद गांव के लोगों में भी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि पशु चोरी की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन अब चोरों का तरीका बदल गया है. बाइक नहीं, सीधे कार से आते हैं और कुछ सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं. इससे लोगों में डर का माहौल है.
उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. CCTV फुटेज कब्जे में लेकर कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है. आसपास लगे दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह किसी पशु चोरी गिरोह की करतूत है या फिर स्थानीय स्तर पर वारदात को अंजाम दिया गया. लेकिन एक बात तय है कि अब बकरा चोरी करने वाले भी 'हाईटेक' हो चुके हैं. और उनकी यही हाईटेक चोरी कैमरे में कैद होकर पुलिस तक पहुंच गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story