
x
वीडियो वायरल.
आगर मालवा: आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में रक्षाबंधन की चहल-पहल के बीच चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स पर कुछ महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आगर मालवा के नलखेड़ा क्षेत्र का है. यहां शहर के मुख्य मार्ग पर श्रीनाथ ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप है. यहां शुक्रवार की दोपहर कुछ महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने आईं थीं. महिलाओं ने बड़ी चालाकी से दुकान से 1.5 लाख रुपये कीमत की सोने की डिब्बी चोरी कर ली. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिलाएं पहले दुकानदार को बातों में उलझाती हैं. इस बीच उनमें से एक महिला ने शोकेस का ड्रॉअर चुपके से खोला और उसमें रखी सोने की डिब्बी निकालकर छिपा ली. इसके बाद महिला फिर दुकानदार से किसी जेवरात की खरीद को लेकर बात करना शुरू कर देती है. उस समय दुकानदार को जरा भी भनक नहीं लग पाती कि महिला ने जेवरात की डिब्बी चोरी की है.
श्रीनाथ ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि सोने की डिब्बी में महंगे आभूषण रखे थे, जिनकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है. उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी और जांच की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





